अक्टूबर 28, 2026 8:05 पूर्वाह्न

printer

चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट

भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आज तड़के आंध्र प्रदेश और यनम के तटीय इलाकों में काकीनाडा के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान ने 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट पर प्रवेश किया। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज अत्यधिक वर्षा के लिए लाल चेतावनी जारी की गई है।

तेलंगाना, विदर्भ, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी भागों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा पूर्वोत्‍तर भारत के कुछ हिस्सों में भी कल तक तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी भागों और महाराष्ट्र में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ गरज के साथ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।