संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेश ने कहा है कि हाल के कूटनीतिक प्रयासों से यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने में मदद मिलेगी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हाल की पहल से यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता फिर से शुरू हो सकती है। इससे तत्काल, पूर्ण और बिना किसी शर्त के युद्धविराम का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस दिशा में किए जा रहे सभी सार्थक प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। यूरोपीय बाह्य कार्रवाई सेवा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों ने यूक्रेन को 226 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की वित्तीय, सैन्य, मानवीय और शरणार्थी सहायता उपलब्ध कराई है।
News On AIR | सितम्बर 9, 2026 11:28 पूर्वाह्न
हाल के कूटनीतिक प्रयासों से यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने में मदद मिलेगी: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेश