रिज़र्व बैंक ने बताया है कि इस साल सितंबर के महीने में बैंक ऋण में बहुत बढ़ोतरी हुई है। वहीं, नए लोन और जमा पर ब्याज दरों में कमी आई है। 30 सितंबर तक नॉन-फूड बैंक ऋण में सालाना आधार पर 19.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल इसी अवधि में यह वृद्धि 11.2 प्रतिशत थी।
सेवा क्षेत्र के ऋण में सबसे ज़्यादा 28.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कृषि और उद्योग क्षेत्रों में साढ़े उन्नीस-साढ़े उन्नीस प्रतिशत की वृद्धि हुई। निजी ऋण में 17.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह एक साल पहले 11.5 प्रतिशत थी।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस साल सितंबर में देश का सेवा निर्यात 39 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया। इसमें सालाना आधार पर 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सेवा आयात 12.6 प्रतिशत बढ़कर 20 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया।