भारतीय रिजर्व बैंक- (आर.बी.आई.) ने प्रतिभूतिकरण लेनदेन से संबंधित संशोधित अंतिम दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका उद्देश्य नोट्स के निर्गम और हस्तांतरण की प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और सुगम बनाना तथा बाजार में तरलता बढ़ाना है।
ये दिशानिर्देश वाणिज्यिक बैंकों, लघु वित्त बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों पर लागू होंगे।
रिजर्व बैंक ने बताया कि इस वर्ष 27 जुलाई को जारी मसौदा दिशानिर्देशों पर विभिन्न संबंधित पक्षों से प्राप्त सुझावों की समीक्षा के बाद ये संशोधन किए गए हैं। सुझावों की जांच के बाद अंतिम दिशानिर्देशों में आवश्यक बदलाव शामिल किए गए हैं। संशोधित दिशानिर्देश पहली अप्रैल 2027 से लागू होंगे।