अप्रैल 20, 2026 5:22 अपराह्न | Rashtriya Swayamsevak Sangh

printer

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भगवत ने आज राजधानी में संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री भगवत ने कहा कि संस्कृत भारत की जीवन शक्ति है जिसके माध्यम से विचारों, जीवन और संस्कृति की सबसे प्राचीन जीवंत परंपरा आज भी विद्यमान है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को एक ऐसी परंपरा के रूप में देखा जाता है जो जीवन को बनाए रखती है। 
 
 
 
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि संस्कृत भाषा का उपयोग करना देश की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।