जुलाई 20, 2026 12:30 अपराह्न

printer

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, उमस से राहत

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, जिससे उमस भरे मौसम से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में मौसम की स्थिति को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब में सबसे अधिक प्रभावित जिले गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और आनंदपुर साहिब हैं। जालंधर, अमृतसर और अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश हो रही है। मोहाली जैसे कुछ जिलों में जलभराव से यात्रियों को असुविधा हो रही है। हरियाणा में कालका, पंचकुला, अंबाला और जगाधरी में मूसलाधार बारिश हो रही है।