भारतीय रेल ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। रेल मंत्रालय ने बताया है कि देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रतीक्षास्थल बनाए जा रहे हैं। इन्हें ‘यात्री सुविधा केंद्र’ नाम दिया गया है।
इन केंद्रों का उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और भीड़भाड़ कम करना है। यहां बिना टिकट वाले और ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अलग से जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन केंद्रों को इस तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारु रहे और उन्हें आराम से ट्रेन का इंतजार करने की सुविधा मिल सके।