जुलाई 11, 2026 2:24 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, हैदराबाद को हाई-स्पीड रेल हब के रूप में विकसित करेगी सरकार

रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हैदराबाद को प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर हैदराबाद को पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु से जोड़ेंगा।

श्री वैष्‍णव ने आज हैदराबाद में कहा कि हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी और दक्षिण भारत में रेल संपर्क मजबूत होगा।

मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि देश ने एआई-सर्विस मॉडल अपनाया है और यह तेलंगाना, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 315 विश्वविद्यालयों में सेमीकंडक्टर डिजाइन टूल शुरू किए गए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बुलेट ट्रेन परियोजनाओं के लिए 5 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और सिकंदराबाद तथा नामपल्ली सहित तेलंगाना के 42 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।