जुलाई 9, 2026 1:11 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे-मुंबई घाट में रेलवे बहाली के काम की समीक्षा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज पुणे-मुंबई घाट में रेलवे बहाली के काम की समीक्षा की। भूस्खलन भीषण था और रेलवे लाइन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी भारी नुकसान हुआ है। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की टीमें समन्वय से काम कर रही हैं।

श्री वैष्णव ने बताया कि एक लाइन बहाल कर दी गई है और रेलवे ने इस लाइन पर सभी ट्रेनों को दो इंजनों के साथ चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि टीमें जिला अधिकारियों और वन विभाग के साथ समन्वय कर रही हैं।