नवम्बर 16, 2026 8:03 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई कानपुर एक्सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई कानपुर एक्सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। नई दैनिक रेलगाड़ी से उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और कानपुर से दिल्ली के बीच यात्रियों को अतिरिक्त  विकल्प मिलेगा। 
 
कानपुर में आगामी रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं पर श्री वैष्णव ने कहा कि अनवरगंज और मंधाना के बीच 16 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण से कानपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना पर रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन के उत्‍तरी गलियारे से कानपुर के विकास में एक नया अध्याय शुरू होगा। इस कॉरिडोर को दिल्ली, आगरा, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या से जोड़ते हुए पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी तक विस्तारित किया जाएगा।