पश्चिम बंगाल के कर्णसुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास आज हुई स्कूल वैन दुर्घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्कूल वैन और यात्री ट्रेन की टक्कर में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक ने प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। इस समिति में संचालन, इंजीनियरिंग और सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। इस बीच, हावड़ा के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक 10 वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना के बाद गेटमैन अनूप कर्माकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीडब्ल्यूआई कौशिक मल को निलंबित कर दिया गया है।
यह घटना निमटिता-कटवा यात्री ट्रेन की चपेट में एक स्कूल वैन और एक साइकिल आई, जिससे साइकिल सवार और दो स्कूली बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पांच घायल व्यक्तियों का बरहामपुर मोटर कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।