जुलाई 17, 2026 7:08 अपराह्न
31
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में हुई स्कूल वैन दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
पश्चिम बंगाल के कर्णसुबर्ण रेलवे स्टेशन के पास आज हुई स्कूल वैन दुर्घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्कूल वैन और यात्री ट्रेन की टक्कर में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक ने प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। इस समिति में संचालन, इंजीनियरिंग और सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। इ...