अक्टूबर 26, 2026 9:38 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर-टाटानगर-संतरागाछी एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दिखाई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर – टाटानगर – संतरागाछी एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री वैष्णव ने कहा कि जयपुर को जमशेदपुर और कोलकाता से जोड़ने वाली इस नई रेल सेवा से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा से राजस्थान में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को लाभ होगा।

रेल मंत्री ने कहा कि देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके लिए एक हजार तीन सौ से अधिक स्टेशनों को चुना गया है। पश्चिम बंगाल के संतरागाछी, जलपाईगुड़ी रोड, जयचंडी पहाड़, हल्दिया और कामाख्यागुड़ी सहित कई स्टेशनों का भी पुनर्विकास किया जा रहा है।