अक्टूबर 24, 2026 8:57 अपराह्न

printer

चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों की जांच तथ्यों, प्रमाणों और संवैधानिक प्रक्रियाओं के आधार पर होनी चाहिए- विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बनाने का फैसला केवल जनता करती है। रोहिणी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों की जांच तथ्यों, प्रमाणों और संवैधानिक प्रक्रियाओं के आधार पर होनी चाहिए। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जारी विवाद के बीच उन्होंने चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को लोकतंत्र का आधार बताया।

इस दौरान श्री गुप्ता ने रोहिणी के सेक्टर-8 में तीन आरएमसी सड़कों का शिलान्यास किया और सेक्टर-13 के विभिन्न अपार्टमेंट परिसरों सहित अन्य स्थानों पर चार बूम बैरियर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं में सुधार करना उनकी प्राथमिकता है।