कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने इस खाड़ी देश को कूटनीति, मीडिया और निवेश के क्षेत्र में प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया था। शेख हमद ने क्षेत्रीय परंपरा को तोड़ते हुए 2013 में स्वेच्छा से अपने बेटे को सत्ता सौंपने से पहले 18 वर्षों तक कतर पर शासन किया। उनके नेतृत्व में कतर एक वैश्विक ऊर्जा शक्ति के रूप में उभरा। उन्होंने अल जज़ीरा समाचार नेटवर्क की शुरुआत की, अंतरराष्ट्रीय निवेश का विस्तार किया और 2022 फीफा विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भारत उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में हमेशा याद रखेगा।
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।