अक्टूबर 30, 2026 6:48 पूर्वाह्न

printer

हाइलो ओपन 2026 में पी.वी. सिंधु, लक्ष्य सेन, अनमोल खरब और उन्नति हुड्डा टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बैडमिंटन में, हाइलो ओपन 2026 में भारत की पी.वी. सिंधु, लक्ष्य सेन, अनमोल खरब और उन्नति हुड्डा टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।पुरुष सिंगल्स में सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत के ही किरण जॉर्ज को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। आज उनका मुकाबला फिनलैंड के काले कोलजोनेन से होगा।

महिला सिंगल्स में दूसरी वरीयता प्राप्त पी.वी. सिंधु ने फ्रांस की रोज़ी ओक्टाविया पंकसारी को 21-9, 21-6 से हराया। क्वार्टर फाइनल में आज उनका सामना डेनमार्क की अमाली शुल्ज से होगा। अनमोल खरब ने भी उलटफेर करते हुए डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन को हराया।

आज क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा। उन्नति ने डेनमार्क की फ्रेडरिके ओस्टरगार्ड को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मालविका बंसोड़ और ईशारानी बरुआ प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।