अक्टूबर 2, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए श्री मोदी के विचार बहुत अच्छे हैं। एक सार्वजनिक मंच पर राष्‍ट्रपति पुतिन ने भारत के कूटनीतिक प्रयासों के लिए आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि द्विपक्षीय चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से युद्ध समाप्त करने का मुद्दा उठाते हैं। श्री पुतिन ने कहा कि भले ही भारत का रुख इस मामले में तटस्थ है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बातचीत के जरिए जल्‍द से जल्‍द शांति स्‍थापित करने में गहरी रूचि दिखा रहे हैं।