नवम्बर 18, 2024 5:56 अपराह्न

printer

पंजाब राज्य महिला आयोग ने महिलाओं पर कथित टिप्पणी मामले में चरणजीत सिंह चन्नी को तलब किया

पंजाब राज्य महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा महिलाओं और कुछ समुदायों के खिलाफ कथित टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

 

मुक्तसर के गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जहां 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। आयोग ने चन्नी को स्पष्टीकरण देने के लिए कल पेश होने के लिए बुलाया है