जनगणना-2027 के अंतर्गत पंजाब में जनगणना का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू होगा और अगले वर्ष 4 जनवरी तक चलेगा। इस चरण में 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, प्रगणक एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे।
पंजाब की जनगणना निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने आज चंडीगढ़ में दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रधान जनगणना अधिकारियों के एक दिवसीय सम्मेलन में यह जानकारी दी।
सम्मेलन की अध्यक्षता पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने की। इसमें राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों, मंडलायुक्तों और सभी प्रधान जनगणना अधिकारियों ने भाग लिया।