पंजाब पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान अमृतसर के सीमावर्ती जिले में दो अलग-अलग अभियानों में कारतूसों के साथ 30 अत्याधुनिक पिस्तौलें और हेरोइन जब्त की हैं।
आज, अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 14 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 20 किलो हेरोइन बरामद की गई।
वहीं, कल भी पुलिस ने सप्लाई करने वाले ऐसे ही दो नेटवर्क का पर्दाफाश किया और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इमसें दो नाबालिग भी शामिल हैं। उनके पास से 16 अत्याधुनिक पिस्तौलें और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।।