अप्रैल 16, 2026 7:38 अपराह्न

printer

पंजाब: ज़ीरकपुर में एन.ए.सी.ओ की कार्यशाला, एचआईवी प्रसार रोकने पर फोकस

पंजाब में आज ज़ीरकपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन- एन.ए.सी.ओ द्वारा एचआईवी के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और एन.ए.सी.ओ के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि पंजाब केंद्रित रणनीति के तहत प्राथमिकता वाला राज्य है, जहां एचआईवी संक्रमण दर 0.42 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि राज्य में अनुमानित एक लाख 10 हजार लोग एचआईवी से पीड़ित हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि पंजाब जैसे राज्यों में, जहां मादक पदार्थों का सेवन एचआईवी संक्रमण का एक प्रमुख कारण है, वहां इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक समन्वित और त्वरित प्रतिक्रिया की तत्काल आवश्यकता है।