जून 30, 2026 12:28 अपराह्न

printer

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कल से तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में राहत मिलने की संभावना है।
 
चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्‍यधिक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमानित बारिश न केवल धान की फसल तैयार कर चुके किसानों के लिए मददगार होगी, बल्कि पंजाब में बिजली संकट को कम करने में भी सहायक होगी।
 
पिछले 24 घंटों में, पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के रोहतक में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।