पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित अपमान के वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कई राजनीतिक दलों के नेता उनके इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी श्री मान से पद छोड़ने को कहा है।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा कल एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद मुख्यमंत्री के समर्थकों द्वारा बचाव में पेश की गई फोरेंसिक रिपोर्ट की जांच शुरू हो गई है। मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि कुछ पंजाब पुलिसकर्मियों और राज्य सरकार के अधिकारियों ने मामले से जुड़े फोरेंसिक दस्तावेजों को गढ़ने के लिए अवैध भुगतान की सुविधा प्रदान की होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला में कहा कि एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है और गुरुग्राम स्थित एक प्रयोगशाला द्वारा फोरेंसिक रिपोर्ट में कथित हेरफेर की विस्तृत जांच चल रही है। इस बीच,मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि वीडियो फर्जी है और उन्हें बदनाम करने के अभियान का हिस्सा है।