जुलाई 13, 2026 10:31 अपराह्न

printer

पंजाब: निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण से जुड़े संशोधन अध्यादेश को मिली मंजूरी

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण से जुड़े संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस के लागू होने से राज्य के सभी निजी स्कूलों की फीस पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
 
नए प्रावधानों के तहत कोई भी निजी स्कूल सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना एक शैक्षणिक वर्ष में वार्षिक फीस और अन्य शुल्क में पांच प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी नहीं कर सकेगा।
 
सरकार का कहना है कि इससे अभिभावकों को मनमानी फीस वृद्धि से राहत मिलेगी। यह नया कानून आज से ही लागू हो गया है।