फ्रांस में बढ़ती महंगाई और विद्यालयों की खराब स्थिति के विरोध में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान लगभग 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों के अनुसार कई शहरों में उपद्रवियों ने आगजनी की और नगर भवनों सहित सार्वजनिक इमारतों पर हमले किए। पूरे फ्रांस में लगभग पांच लाख 50 हजार लोगों ने प्रदर्शनों में भाग लिया। पेरिस पुलिस ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। गृह मंत्री लॉरां नुनेज ने बताया कि 500 से अधिक पुलिसकर्मी और अग्निशमन कर्मी घायल हुए हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक करेंगे। इसके बाद वह राष्ट्र को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन स्वीकार्य हैं, लेकिन आगजनी, लूटपाट और हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं।