बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग में आज भी श्रमिकों का प्रदर्शन जारी रहा। ये श्रमिक वेतन वृद्धि सहित कुछ अन्य मांगें कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया की ख़बरों के अनुसार, सावर और अशुलिया की 21 फैक्ट्रियां बंद रहीं और 18 अन्य फैक्ट्रियों में श्रमिकों की छुट्टी घोषित कर दी गई। श्रमिक न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार टका करने की मांग कर रहे हैं।
इस बीच, गाजीपुर के श्रीपुर इलाके में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गए। कपड़ा मजदूरों ने ढाका-मैमनसिंह राजमार्ग बाधित करने का प्रयास किया। कुछ श्रमिकों ने पुलिस पर ईंट और पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और ध्वनि बमों का इस्तेमाल किया।
इस बीच, श्रमिक नेताओं ने सरकार से विवाद को बातचीत से हल करने और बंद फैक्ट्रियों को फिर से खोलने का आग्रह किया है।