प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद ए मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह अवसर दुनियाभर में एकता और खुशी को बढ़ावा देगा। श्री मोदी ने कामना की कि दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा देशवासियों का मार्गदर्शन करती रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को ओणम के अवसर पर भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि खुशियों और उल्लास का यह रंगारंग त्योहार पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्री मोदी ने कामना की है कि यह त्योहार लोगों में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करेगा।