प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि संगठनात्मक बैठकें नए विचार और दृष्टिकोण पर आधारित होती हैं। इनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को बढाना है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा ने वंदे मातरम की ऐतिहासिक विरासत के सम्मान और संरक्षण के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 9:00 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से वार्ता की