अगस्त 23, 2026 12:53 अपराह्न

printer

तोकियो सहित पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

आज सुबह तोकियो सहित पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम एजेंसी के अनुसार सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई पर था। किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।  
 
भूकंप से पानी की पाइपें फट गईं और कुछ इलाक़ों में यातायात सेवा पर असर पड़ा है। जापान दुनिया के सबसे भूकंप-संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है। पिछले महीने, दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई और 364 लोग घायल हो गए थे।