पनामा ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज कल बंगाल की खाड़ी में डूब गया। इसमें चीनी नागरिकों सहित चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा तट से लगभग 240 समुद्री मील दूर ये दुर्घटना हुई। जहाज, एमवी ओशन विनर के चालक दल में चीन के 20, म्यांमार के तीन और एक बांग्लादेशी नागरिक था। जहाज ओडिशा से करीब 72 हजार मीट्रिक टन लौह अयस्क लेकर 20 अगस्त को पारादीप तट से सिंगापुर रवाना हुआ था। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है।
News On AIR | अगस्त 23, 2026 6:24 पूर्वाह्न
पनामा ध्वज वाला मालवाहक जहाज बंगाल की खाड़ी में डूबा