जून 14, 2026 6:22 पूर्वाह्न | Prime Minister Narendra Modi

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस और स्‍लोवाक गणराज्‍य की छह दिन की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस और स्‍लोवाक गणराज्‍य की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा को यूरोप और भारत के संबंधों के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस की यह सातवीं और इस वर्ष जनवरी में भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बाद से पहली यात्रा है। फ्रांस पश्चिमी यूरोप में भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद रणनीतिक मित्र देश रहा है। इस बार की यात्रा में भारत के लिए फ्रांस आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।