सितम्बर 21, 2026 6:25 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर दुख व्यक्त किया है। वे दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के भाई थे।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। प्रधानमंत्री ने शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।