प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत, जाम्बिया के साथ अपने मजबूत और बहुआयामी संबंधों को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वे भारत-ज़ाम्बिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति हिचिलेमा के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
News On AIR | अगस्त 20, 2026 10:25 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को दोबारा चुने जाने पर बधाई दी