प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा “भारतीय गणराज्य की विजय: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष” का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित भी करेंगे।
यह आत्मकथा पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जीवन की यात्रा का एक अत्यंत व्यक्तिगत विवरण प्रस्तुत करती है, यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों की जानकारी देती है जिन्होंने उनकी यात्रा और सार्वजनिक सेवा को आकार दिया।
News On AIR | अगस्त 12, 2026 10:48 पूर्वाह्न
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी