अगस्त 12, 2026 7:37 पूर्वाह्न

printer

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज सुबह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री मांडविया ने दिल्ली विश्‍वविद्यालय के माय भारत वॉलंटियर्स के साथ इस रैली का नेतृत्व किया। यह रैली स्टेडियम से शुरू हुई है और इंडिया गेट होते हुए आगे बढ़ेगी।