अगस्त 12, 2026 9:02 पूर्वाह्न

printer

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप: सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने जीता स्वर्ण पदक

नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत ने पदक जीतने का शानदार सिलसिला जारी रखा। करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने कल रात सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। 7-11 से पिछड़ने के बाद, करण ने जोरदार वापसी करते हुए 15-12 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शेरजिन शांतिमोल ने दूसरे वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीकी फेंसर पीटर क्रूगर को 15-6 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

सीनियर महिला स्पर्धा में भारतीय महिला फेंसरों ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। तनिष्का खत्री ने स्वर्ण पदक हासिल किया और खुशी दाभाडे ने रजत पदक जीता। प्राची लोहान ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में अपना नाम जोड़ा और ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन एस्ले के साथ तीसरा स्थान साझा किया।