नवम्बर 29, 2026 7:00 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के सरकार के संकल्प को दोहराया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के सरकार के संकल्प को दोहराया। संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सोशल मीडिया पर साझा वीडियो संदेश में श्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण की आकांक्षा कई दशकों से रही है। देशभर की महिलाओं ने पत्रों और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से इस मांग को लगातार उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने इस संकल्प पर अडिग है और उसे देशभर की नारी शक्ति का समर्थन प्राप्त है।