प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि समुद्र मंथन योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी, देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और विशाल समुद्री क्षमता का दोहन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि निवेश, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, कुशल मानव संसाधन और आधुनिक बुनियादी ढांचे के संयोजन से समुद्र मंथन मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना से जलाशयों और अंतर्देशीय जल निकायों के अभिनव उपयोग से देश की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता का विस्तार होगा। श्री मोदी ने कहा कि इस योजना से प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को लाभ होगा और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 2030-31 तक विस्तार विस्तार से किसानों की बीज, उर्वरक और कृषि संबंधी जरूरतें पूरी होंगी। और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया योजना का विस्तार और राष्ट्रीय खेल संघों को दी जाने वाली सहायता में वृद्धि से देश भर के युवा एथलीटों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और अपनी प्रतिभा को निखारने के अधिक अवसर मिलेंगे।