प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण में आसियान की केंद्रीय भूमिका तथा उसके साथ भारत की मजबूत साझेदारी को दर्शाती है। फिलीपींस के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, रॉबर्ट जोसेफ “जय” मोंटेस डी क्लारो ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
वहां पहुंचने पर, भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। ‘तमिल संगम’ के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एक सुंदर रंगोली बनाई, जिसमें “जनसेवा के 25 वर्ष: विकसित भारत की ओर एक यात्रा” को दर्शाया गया था। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने फिलीपीनो और भारतीय मूल के छात्रों को ‘पूर्ण कुंभ श्लोक’ का पाठ करते हुए देखा। इसके अलावा, उन्होंने इलिगन सिटी के ‘इंटीग्रेटेड परफॉर्मिंग आर्ट्स गिल्ड’ (IPAG) द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘सीता: द रामायण रिविजिटेड’ भी देखा।