अक्टूबर 31, 2026 2:13 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरदार पटेल को देश लौह पुरुष के रूप में याद करता है। गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी उन्‍हें नमन किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संसद भवन स्थित संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं।