रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल अमरीकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात की। यह मुलाकात रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के सिलसिले में थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब रूस और यूक्रेन के बीच हवाई हमले जारी हैं।
श्री पुतिन ने बातचीत के दौरान यूक्रेन पर रूसी हमले तीन दिन के लिए रोकने का आदेश दिया। जवाब में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भी सोमवार तक रूस पर हमले रोकने को तैयार है।
बातचीत में, राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के हालात को जटिल बताया।
अमरीकी दूत आज यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा करेंगे।