गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।