जून 29, 2026 5:06 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्ट्रपति भवन में वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में इस वर्ष के दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगी।
 
ये पुरस्कार असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को दिये जाते हैं। यह सम्मान देश की आतंकवाद, उग्रवाद और सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनौतियों के खिलाफ निरंतर लड़ाई को भी दर्शाते हैं। साथ ही, विमानन, समुद्री अभियानों और मानवीय मिशनों में दिखाई गई असाधारण बहादुरी को भी मान्यता दी जाती है।
 
इससे पहले राष्ट्रपति ने इसी महीने की 8 तारीख को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के पहले चरण में वीरता पुरस्कार प्रदान किए थे।