जून 29, 2026 11:38 पूर्वाह्न

printer

एफ.आई.एच. प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लंदन में एफ.आई.एच हॉकी प्रो लीग के रिवर्स मुकाबले में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में तीन-दो से हरा दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें शून्‍य-शून्‍य की बराबरी पर थीं।
 
पेनल्टी शूटआउट में भारत के अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा और हार्दिक सिंह ने गोल किए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए डिफेंडर संजय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मजबूत रक्षापंक्ति का नेतृत्व किया। 
 
हॉकी विश्व कप से पहले एफआईएच हॉकी प्रो लीग में यह भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला था।