जून 29, 2026 6:08 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ दिया गया है। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हरमाइनी ने उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया।

सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की सरकार और वहां की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने यह सम्मान जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे सभी देशों और पर्यावरण की रक्षा के लिए काम कर रहे लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले भी सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इनमें संयुक्त राष्ट्र का ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार, सियोल शांति पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन का ‘एग्रीकोला मेडल’ शामिल हैं।