जून 1, 2026 4:57 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रख्यात गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रख्यात गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारतीय संगीत को समृद्ध करने वाली गायिका का निधन संगीत जगत में अपूरणीय क्षति है। उन्‍होंने कहा कि सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी और कई अन्य भारतीय भाषाओं में अपने मधुर गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।