अगस्त 14, 2026 4:10 अपराह्न | Amrit Udyan

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 2026 के उद्घाटन में हुई शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन परिसर में अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 2026 के उद्घाटन में भाग लिया। अमृत उद्यान आम जनता के लिए रविवार से अगले महीने की 15 तारीख तक खुला रहेगा। उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे होगा। रखरखाव के कार्य के लिए उद्यान प्रत्‍येक सोमवार को बंद रहेगा।

    उद्यान में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। किसी विशेष दिन के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी।

    आगंतुकों की सुविधा के लिए, यात्रा मार्ग पर पीने के पानी के स्टॉल, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, बारिश से बचाव के लिए आश्रय और शौचालय स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक सुबह साढे नौ बजे से शाम छह बजे के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।