राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रपति ने गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपारेश कुमार सिंह को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
न्यायिक अधिकारी गुरविंदर पाल सिंह को दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में भी नियुक्त किया गया है।