सितम्बर 25, 2026 2:21 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पांच देशों और यूरोपीय संघ के राजदूतों के परिचय-पत्र स्वीकार किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पांच देशों और यूरोपीय संघ के राजदूतों के परिचय-पत्र स्वीकार किए।
 
राष्ट्रपति को फिनलैंड के राजदूत मिक्को किविकोस्की, वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, मेक्सिको के राजदूत पेद्रो ब्लांको पेरेज़, एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी कारेलसोहन, बेल्जियम की राजदूत सोफी कार्लशॉसन और यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पाके ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।