राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से महाराष्ट्र और हरियाणा के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वज पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
पहली नवम्बर को राष्ट्रपति मुर्मु कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। वे कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक समारोह में भी शामिल होंगी।